
इन दिनों अरावली की हसीन वादियों में Surajkund मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे अनेक चीज़े पर्यटकों के बीच में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इन्ही आकर्षण चीजों में से एक है 3 लाख की पेंटिंग। अगर इस पेंटिंग की खूबी की बात करें तो यह मधुबनी पेंटिंग है, जिसमें भगवान श्री राम और माता सीता के स्वयंवर को बड़ी ही ख़ूबसूरती से दर्शाया गया है।
बता दें कि इस पेंटिंग को बिहार के हस्तशिल्पी अमरेश कुमार झा लेकर आए है। लेकिन इस पेंटिंग को बनाया उनकी माँ बोवा देवी ने है। वैसे वह पिछले 35 सालों से इस मेले में आ रहे है और वह अपने परिवार की तीसरी ऐसी पीढ़ी है जो इस कला को आगे बढ़ा रहे है।
इसी के साथ बता दें कि अमरेश की माँ बोवा देवी को मधुबनी पेंटिंग के लिए 1972 में राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वही 1987 में पूर्व राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमपा की ओर से राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया है और 2017 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अमरेश को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पेंटिंग को बनाने में कई महीनों का समय लगा है और इस पेंटिंग को खादी रिसाइकल पेपर पर बनाया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…