Categories: Faridabad

दिल्ली की तर्ज पर Faridabad में होगा यह काम, शहरवासियों को मिलेगी सहूलियत 

स्मार्ट सिटी Faridabad को विकसित करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है, इन्हीं प्रयासों के तहत प्रशासन आए दिन नए नए प्रोजेक्ट लाता रहता है। ताकि आने वाले कुछ सालों में शहर पूरी तरह से विकसित हो जाए। इन्ही प्रोजेक्टों के तहत FMDA दिल्ली की तर्ज़ पर शहर में आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाने वाला है। ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिल सके। 

बता दें कि FMDA पूरे शहर में क़रीब 300 बस क्यू शेल्टर बनाएगा। इसके लिए FMDA ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। FMDA के अधिकारियों के अनुसार मार्च के महीने से इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसी के साथ बता दें कि इन बस शेल्टर में बस यात्रियों को बैठने की सुविधा, पर्याप्त रोशनी की सुविधा, बारिश और धूप से बचाव के लिए छत की सुविधा और महिला सुरक्षा के इन बस क्यू शेल्टर पर CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल शहर में FMDA के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की 20 सिटी बसें चलाई जा रही है। इन बसों को FMDA ने गुरुग्राम से मंगाया है और इन बसों का किराया ऑटो के किराए से काफ़ी कम है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज़ से भी ये बसें काफ़ी ज़्यादा बेहतर है। 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago