Categories: Faridabad

जनता की सुविधा के लिए नगर निगम Faridabad के इस सेक्टर में करेगा यह काम, हजारों लोगों का होगा फ़ायदा 

जो लोग वयस्त होने के कारण समय पर अपने बिजली के बिल, हाउस टैक्स आदि नहीं जमा करवा पाते है, ये खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है।क्योंकि आने वाले समय में वह अपना काम समय से करवा सकते है। दरअसल नगर निगम जनता की सुविधा को देखते हुए सेक्टर 48 में सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर बनवाने वाला है। इसके लिए निगम ने चुनावों से पहले ही टेंडर जारी कर दिया है, अब बस इसका वर्क अलॉट होते ही मार्च के अंत तक इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि निगम जनता की सुविधा के लिए प्रत्येक वॉर्ड और सेक्टर में नागरिक सुविधा केंद्र का निर्माण करता है, ताकि लोग अपने काम बिना किसी परेशानी के कर सकें। लेकिन नगर निगम ने अभी तक सेक्टर- 48 में एक भी सिटीजन फेसेलिटेशन सेंटर नहीं बनवाया था, जिस वजह से लोगो को प्रॉपर्टी टैक्स और सीवर-पानी का बिल जमा करने के लिए नगर निगम मुख्यालय जाना पड़ता था। 

जिस वजह से लोगों को काफ़ी परेशानी होती थी। क्योंकि इस से उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद होता था। ऐसे में लोगों ने नगर निगम  के अधिकारियों से नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की मांग की थी। जिसके बाद निगम के अधिकारियों ने यहां सुविधा केंद्र बनाने का फैसला लिया।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago