Categories: Others

आख़िर क्यों बनी Haryana के डॉक्टर दंपती की शादी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हमारे देश की प्राचीन समय से ही प्रथा रहीं हैं कि बेटियों की शादी पर उनको पिता अपनी इच्छा के अनुसार उपहार देता थे। प्राचीन समय में पिता अपनी हेसियत के हिसाब से उपहार देता था, लेकिन बदलते समय के साथ ये उपहार मांग मे तब्दील हो गए और पिता के ऊपर एक अनचाहा सा बोझ बन गया है। जिसे आज के समय में दहेज का नाम दे दिया गया है। 

लेकिन जैसे जैसे देश का युवा पढ़ लिख के समझदार हो रहा है वैसे वैसे ये प्रथा खत्म होती जा रहीं हैं। जैसे अभी हाल ही में हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले डॉ. रमेश रोहिल्ला ने अपने बेटे डॉ. अरूण रोहिल्ला  की बिना दहेज के शादी की है, उनका ये कदम अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे उन्होंने अपने बेटे की अरेंज मैरिज कराई है।

बता दें कि दुल्हन संतोष भिवानी की रहने वाली है। उनके पिता किसान है और उनके पास इस शादी में देने के लिए दहेज नहीं था। इसलिए उन्होंने रिश्ता तय होने से पहले ही दूल्हे के पिता से बोल दिया था कि यह जोड़ी नहीं मिल रही। लेकिन दूल्हे के रिटायर्ड अधिकारी पिता ने कहा कि उन्हें शादी में कुछ नहीं चाहिए, सिवा लड़की के। 

इसी के साथ बता दें कि अरुण पेशे से न्यूरोलॉजिस्ट हैं और दादरी के एक नामी अस्पताल में काम कर रहे हैं और संतोष ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से PhD कर रखी है। अपने इस महान काम के बारे में और जानकारी देते हुए डॉ. रोहिल्ला ने बताया कि,”उन्होंने रिश्तेदार के जरिए संतोष के पिता से बातचीत की। संतोष के पिता किसान हैं, उनकी 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। जब उन्हें हमारे बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से अरूण और संतोष की जोड़ी नहीं मिलती। ये रिश्ता नहीं हो सकता। इस पर उन्होंने कहा कि हमें कोई दहेज नहीं चाहिए। हमें बस बच्चों की जोड़ी मिलानी है। इसके बाद दुल्हन के पिता रिश्ते के लिए राजी हुए। फिर दोनों का रिश्ता पक्का कर 7 फरवरी को शादी कर दी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago