Categories: Faridabad

अबकी बार बरसात के मौसम में Faridabad में नहीं होगा जलभराव, यह है इसके पीछे की वजह 

जो लोग बरसात के दिनों में शहर में होने वाले जलभराव से परेशान हो जाते है, ये खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि अबकी बार बारिश के मौसम में उन्हें जलभराव नहीं झेलना पड़ेगा। दरअसल FMDA स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के नालों के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करने वाला है। ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या न बने।

बता दें कि फ़िलहाल नीलम बाटा रोड, बाटा हार्डवेयर रोड, रेलवे रोड, SGM नगर, ओल्ड फरीदाबाद और बड़खल क्षेत्र, बीके चौक-मेट्रो मोड, सेक्टर-22, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा चौक, बाटा चौक, बल्लभगढ़ चौक, डबुआ 60 फुट रोड के नालो के काम अधूरे पड़े है, जिस वजह से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या पैदा हो जाते है।

 कई बार इस जलभराव के कारण लोगो के वाहन खराब हो जाते है, सड़को पर गड्डे बन जाते है। जिस वजह से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस बार बारिश के मौसम में फरीदाबाद की जनता को इस समस्या से ना जूझना पड़े, इसलिए FMDA ने यह फैसला लिया है।

इस बात की और जानकारी देते हुए FMDA के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि,”आचार संहिता लागू होने की कार्य रोक दिया गया है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा। नालों के निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा, जिससे पानी निकासी सुचारू रूप से हो सके और जलभराव समस्या से निजात मिल सके।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago