
प्रदेश के जो लोग हैप्पी कार्ड धारक हैं यह खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है, क्योंकि अब से वह अपने इस हैप्पी कार्ड को अपने मोबाइल फ़ोन की तरह रिचार्ज कर सकते है। क्योंकि प्रदेश सरकार ने इसके लिए AU बैंक को ऑथराइज्ड किया है, अब धारक अपनी इच्छानुसार इस कार्ड को रिचार्ज करवा सकते है। लेकिन न्यूनतम रिचार्ज 100 रुपये का करना होगा।
बता दें कि प्रदेश सरकार 1 लाख 80 हजार रूपए वार्षिक आय वाले परिवारों को हैप्पी कार्ड का लाभ दे रही है। इस कार्ड से यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में हर साल 1 हजार किलोमीटर तक सफ़र फ्री में कर सकते है। वैसे इस योजना को सरकार में पिछले साल जून के महीने में शुरू किया था।
इसी के साथ बता दें कि इस हैप्पी कार्ड का इस्तेमाल करने के सफ़र करते समय यात्री को किराए के लिए अपनी जेब में पैसे रखने की जरूरत नहीं है। साथ ही कंडक्टरों को भी खुले पैसे रखने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। वैसे आने वाले समय में सरकार इन कार्ड धारकों को छूट का लाभ भी दे सकती है।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…