Categories: Faridabad

28 करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगी Faridabad के इस क्षेत्र की सड़कें, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत 

शहर के जो ग्रेटर फरीदाबाद इलाक़े में रहते है यह खबर उनके लिए बड़ी ही राहत भरी है। क्योंकि नगर निगम के चुनावो के बाद उनको यहाँ की टूटी हुई सड़कों से निजात मिलने वाला है। वैसे इस काम को FMDA करने वाला है। FMDA ग्रेटर फरीदाबाद की 12 टूटी हुई सड़कों को दुबारा से दुरुस्त करेगा और वह इस काम पर पूरे 28 करोड़ रुपए खर्च करेगा। 

बता दें कि आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए मंज़ूरी दी थी, उनकी मंज़ूरी के बाद इन सड़को की मरम्मत के लिए निविदा भी जारी कर दी गई थी। पर आचार संहिता लगने की वजह से काम बीच में ही रोक दिया गया, लेकिन अब चुनाव के बाद इस काम को पूरा करने के लिए एजेंसी को कार्य अलॉट किया जाएगा। 

इसी के साथ बता दें कि इन 12 सड़को में एडोर चौक से बढ़ेना चौक तक, बीपीटीपी चौक से आगे रोड, चंदीला चौक से विक्रमादित्य चौक तक, विक्रमादित्य चौक से जाट चौक तक, उपाध्याय चौक से डिस्कवरी चौक, स्वतंत्रता सम्मान चौक से उपाध्याय चौक, स्वतंत्रता सम्मान चौक से सेक्टर-72/73 की सड़के शामिल है। 

जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर फरीदाबाद की यह सड़कें काफ़ी समय से टूटी हुई थीं, जिस वजह से आने जाने वाले लोगों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब इन सड़कों के दुरुस्त होने के बाद से क़रीब पाँच लाख लोगों को राहत मिलेगी। 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago