Categories: Others

Haryana के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार करेगी यह काम, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए रोज़ नई नई योजनाएं लेकर आ रही है। जैसे अब हरियाणा सरकार का बागवनी विभाग सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक योजना लेकर आया है। ताकि किसानों का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा हो सके। 

बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों से खजूर की खेती कराई जाएगी। साथ ही सरकार प्रति एकड़ खजूर की खेती करने पर किसानों को डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी भी देगी। वैसे इसके लिए सरकार ने अरब देशों से खजूर की बरही किस्म के पौधे मंगवाए है। और यह पौधे राजस्थान के जोधपुर की टिशू कल्चर लैब में भी तैयार किए जा रहे है। 

इसी के साथ बता दें कि शुरूआत में खजूरों की खेती भिवानी, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जैसे सूखे क्षेत्रों में की जाएगी।यानी कि यह खेती राजस्थान की बेल्ट के साथ लगते जिलों में की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि खजूर के एक पेड़ की उम्र 100 साल वर्ष तक होती है और एक पेड़ 60 साल तक  2 क्विंटल तक फल दे सकता है। साथ ही इस पेड़ को किसी प्रकार का रोग भी नहीं लगता है और यह पेड़ 5 डिग्री से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सह सकता है। 

इस बारे में और जानकारी देते हुए हिसार में बागवानी विभाग के अधिकारी डॉ. अरुण जाखड़ ने बताया कि,”एक एकड़ में खजूर के 65 से 67 पौधे लगाए जाते हैं। खजूर के पेड़ में मेल और फीमेल पौधे अलग-अलग होते हैं। पेड़ लगाते समय 56 से 58 पौधे फीमेल और 7 से 8 पौधे मेल लगाए जाते हैं।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago