
प्रदेश के जो बच्चे पहली से लेकर 5वीं तक पढ़ते है ये खबर उनके लिए बड़ी ही काम की है, आने वाले सत्र से उनका पढ़ने का तरीका बदलने वाला है। क्योंकि शिक्षा निदेशालय की पहल की वजह से अब प्रदेश के स्कूलों की पहली से लेकर 5वीं कक्षा तक के बच्चे LED TV की मदद से पढ़ेंगे।
बता दें शिक्षा निदेशालय प्रदेश के 13 जिलों के 400 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को यह LED TV देगा। इन 13 जिलों में अंबाला, फतेहाबाद, जींद, महेंद्रगढ़, हिसार, झज्जर, कैथल, नूंह, पलवल, पंचकूला, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शामिल है। इसी के साथ बता दें कि
जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा निदेशालय इससे पहले भी प्रदेश के 8 जिलों के 440 सरकारी स्कूलों को बच्चो की पढ़ाई के लिए LED TV दे चुकी है। इन जिलो में कुरुक्षेत्र, पानीपत, हिसार, कैथल, गुरुग्राम, नूंह, पंचकूला और सिरसा शामिल थे।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…