
शहर के जो लोग सिटी बस से सफ़र करते है यह खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि आने वाले समय में शहर की सिटी बस सेवा और भी अच्छी होने वाली है। दरअसल FMDA सेक्टर-61 में ख़ाली पड़ी छह एकड़ भूमि पर 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसों के लिए डिपो बनाने वाला है। इस काम पर FMDA 15 करोड़ रुपए खर्च करने वाला है। वैसे यह योजना पिछले दो सालों से टाली जा रही थी, लेकिन अब यह योजना जल्द ही पूरी होने वाली है।
बता दें कि इस काम के लिए फिलहाल बिड तैयार की जा रही है, अब चुनाव होने के बाद कंपनी को डिपो बनाने के लिए वर्क अलॉट कर दिया जाएगा। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल शहर में 50 सिटी बसें है, जिसमे से रोजाना 30 से 32 बसें ही सड़कों पर चलती है। जिस वजह से यह बसें शहर के कम रूटो पर चलती है। वहीं इन बसों में से बहुत सी बसें पुरानी भी चुकी है।
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल शहर में 35 लाख की आबादी और 50 सिटी बस इतनी जनसंख्या के लिए पर्याप्त नहीं है। जिस वजह से लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…