Uncategorized

एक साथ करना पड़ा बेटे का अंतिम संस्कार और बेटी की शादी, दुःख सह रस्मे निभाता रहा पिता

बाप को एक साथ करना पड़ा बेटे का अंतिम संस्कार और बेटी की शादी :- कानपुर देहात में एक बहुत ही दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां पर एक साथ भाई की मौत और बहन की शादी हुई. भाई की मौत का गम अपने सीने में छुपा कर पिता पूरी रात शादी की विधियां निभाता रहा.

शादी के बीच कई बार मां ने जब बेटे का नाम बुलाया तो पिता की आंखों से निकलने वाले आंसू अंदर ही अंदर सूख गए. सुबह जब बहन की डोली विदा हो गई तो इसके बाद पिता की आंखों से आंसुओं का समंदर निकल पड़ा.

बाप को एक साथ करना पड़ा बेटे का अंतिम संस्कार और बेटी की शादी, दुःख छुपाकर रस्मे निभाता रहा पिता

झींझक करिया झाला मंगलपुर के निवासी पूर्व फौजी की बेटी की शादी किशोरा में मौजूद मुरारी गार्डन से हुई. रात में बारात आने के बाद एक दुर्घटना में दुल्हन के बड़े भाई की मृत्यु हो गई.

बारात आने के बाद हुआ ये सब

बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर पिता के ऊपर मानो जैसे दुख का पहाड़ ही टूट पड़ा हो. लोगों ने उन्हें हिम्मत बंधाई तो पिता ने अपने बेटे की मौत का गम अपनी सीने में दबाकर बेटी की शादी की रस्में निभाई.

सुबह विदाई होते वक्त पिता के सब्र का बांध जवाब देने लगा, पर फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और पहले अपनी बेटी की डोली विदा की. इसके बाद बेटे की अर्थी को कंधा दिया.

परिवार के लोगों को बुरी तरह से रोता हुआ देखकर सभी की आंखें गीली हो गई. मंगलपुर थाना के करिया झाला रोड पर रहने वाले रिटायर फौजी राम नरेश यादव की बेटी अंजू यादव की बुधवार को सिंधी कॉलोनी भरथना इटावा से बारात आई थी.

वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

घर के पास के एक गेस्ट हाउस से शादी की रस्में निभाई जाने वाली थी. बरात आने के बाद उसके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. तभी दुल्हन का भाई कुछ सामान लाने करिया झाला मोड़ स्थित अपने घर गया. घर से वापस आते समय किशोरा मोड़ पर किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी.

राह चलते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे सीएचसी में दाखिल किया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुल्हन के भाई का नाम हिमांशु यादव था.

जिसकी उम्र 19 साल थी. बेटे की मौत की खबर सुनकर उसके पिता तुरंत रामनरेश सीएचसी पहुंचे. वहां जाकर वे अपनी बेटी की लाश को देखकर फूट-फूट कर रोने लगे.

कुछ लोगों ने शादी में रुकावट पढ़ने की बात कहकर उन्हें जैसे तैसे शांत किया. अपने बेटे की मौत का गम अपने सीने में छुपा कर पिता फिर गेस्ट हाउस पहुंचा और रात भर किसी तरह सभी से अपने आंसू छुपा कर उसने शादी की रस्में पूरी कराई.

विदाई के बाद हुआ अंतिम संस्कार

सुबह तक पिता ने किसी को भी बेटे की मौत की खबर नहीं लगने दी. यहां तक कि उसने दुल्हन अंजू और उसकी मां किरण और भाई सुमित को हिमांशु की बात मौत की बात पता नहीं चलने दी. सुबह डोली उठने के बाद जैसे ही घर में हिमांशु की मौत का पता चला घर में कोहराम मच गया.

ससुराल पहुंचने के बाद जब अंजू को अपने भाई की मौत का पता चला तो वह फौरन अपने पति अनिकेत के साथ वापस अपने घर आ गयी. भाई के शरीर से लिपट कर रोते-रोते कई बार अंजू बेहोश हो गई. यह दृश्य देखकर वहां के लोगों की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे.

सभी लोग हिमांशु के परिवार वालों को धीरज दे रहे थे. बाद में परिवार के लोगों ने हिमांशु का औरैया यमुना नदी के किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार किया.
Post Credit : NEWSTREND

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago