Categories: FaridabadHealth

Faridabad के इस अस्पताल में किडनी के रोगियों के लिए किया जाएगा यह काम, हजारों मरीजों को मिलेगी सुविधा

शहर के जो लोग किडनी की बीमारी से पीड़ित है और अपना इलाज कराने के लिए इधर उधर भटकते रहते है तो यह खबर आपके लिए बड़ी ही अच्छी है। आने वाले समय में उनको अपनी किडनी का इलाज करवाने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। क्योंकि आने वाले समय में मरीज़ अपना इलाज NIT 3 के ESIC मेडिकल कॉलेज एव अस्पताल में ही करवा सकते है। 

दरअसल मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन ने किडनी रोग विशेषज्ञ की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब कुछ ही दिनों में वह अपनी सेवाएं भी देना शुरू कर देंगे।बता दें कि फिलहाल अस्पताल में किडनी के मरीजों का इलाज किडनी रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर, कंसल्टेंट और जूनियर डॉक्टरों की टीम कर रही है। 

लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से गंभीर मामलों में मरीजों को इलाज के लिए अन्य बड़े अस्पतालों या निजी चिकित्सा संस्थानों में जाना पड़ता था। जिस वजह से मरीजों को दो अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनका समय और पैसा दोनों खर्च होता है। 

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अस्पताल में रोजाना साढे चार हजार मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पर अब अस्पताल प्रबंधन के इस फैसले के बाद से मरीजों को काफ़ी राहत मिलेगी। 

इस पर ESIC मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार का कहना है कि,”अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।किडनी रोग विभाग को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago