Categories: Faridabad

मरीजों की सुविधा के लिए Faridabad के इस अस्पताल में होगा यह काम, हजारों मरीजों को मिलेगी राहत 

शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। अपने इन्ही प्रयासो के चलते आए दिन शहर के अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए कार्य किए जा रहे है। कभी मरीजों के लिए जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है तो कभी ट्रामा सेंटर। इन सब के बाद अब प्रशासन शहर के BK अस्पताल में मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेलीपैड बनाने वाला है। 

बता दें कि स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से निर्देश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निगमायुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपैड बनाने के लिए मीटिंग कर चुके हैं। इस मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने BK अस्पताल में हेलीपैड बनाने के लिए अपना पक्ष रख चुके है। अब बस स्वास्थ्य विभाग को निगम और लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है।

इसके साथ ही बता दें कि इस हेलीपैड को मेडिकल इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। ताकि जरूरत के समय मरीजों को जाम से बचाते हुए हेलीकॉप्टर की मदद से हॉयर सेंटर लेकर जाया जा सके। 

इस बारे में और जानकारी देते हुए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. MP सिंह ने बताया कि,”जिले में ट्रामा सेंटर के साथ ही हेलीपैड भी बनाया जाना है। ट्रामा सेंटर के लिए बादशाह खान अस्पताल में जगह चयनित कर ली गई है। जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हेलीपैड बनना है। हमारा प्रयास है कि जिला अस्पताल के पिछले हिस्से में हेलीपैड बनाया जाए। उसके लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मिल चुके है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।” 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago