Categories: Others

यात्रियों की सुविधा के लिए Haryana के बस अड्डों में होगा यह काम, सरकार ने शुरू की तैयारी 

प्रदेश के जो लोग हरियाणा रोडवेज़ की बसों से सफ़र करते है, उनके लिए यह खबर बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी रोडवेज के बस स्टैंड को हाईटेक बनाने की योजना बनाई जा रही है, वैसे इस योजना को लागू करने के बाद से यात्रियों को बस स्टैंड पर खाने पीने, ठहरने के साथ कई और सुविधाएं मिलेंगी, जिसके बाद से यात्रियों को सफ़र करने में काफ़ी सहूलियत मिलेगी। बता दें कि सरकार इस योजना की घोषणा विधानसभा बजट सत्र में कर सकती है। 

इस बारे में और जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि,”हरियाणा रोडवेज बसों की ट्रैकिंग के लिए ऐप बनाने पर काम शुरू हो चुका है, इस ऐप से यात्रियों को बस को ट्रैक करने में आसानी होगी। यात्रियों को बसों की सही स्थिति का भी पता चल जाएगा।साथ ही कुछ आरक्षित बसों को भी लॉंच किया जाएगा, जिसमें मोबाइल ऐप के माध्यम से लोग रिजर्वेशन करा सकेंगे।”

जानकारी के लिए बता दें कि परिवहन विभाग की पहली मीटिंग में बस स्टैंड का सुधार करने के लिए रोडमैप तैयार कर दिया गया था। अब बस बस अड्‌डों पर बेहतर खान-पान प्रबंधन के लिए 5 बस स्टैंड पर पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनाकर मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी को भेजा जाएगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago