फरीदाबाद पुलिस ने की नई पहल,किशोरों की समस्यायों के लिए बनाएगी अलग शाखा

पुलिस कर्मियों को कोरोना काल में देवता की तरह पूजा गया है | फरीदाबाद पुलिस वालों की छवि भले ही ख़राब हो, लेकिन पुलिस अपना कार्य करना नहीं छोड़ती। किशोरों के खिलाफ असामाजिक तत्वों के उत्पीड़न के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने एक विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) स्थापित करने का फैसला किया है |

फरीदाबाद पुलिस के नए कमिश्नर ओ.पी. सिंह जब से शहर में आए हैं, तबसे अनेकों कार्य कर चुके हैं | जिले की पुलिस ने जो पहल की है वे हर राज्य को करना चाहिए। समाज की सेवा के दिन – रात कार्य करने वाले पुलिस कर्मी यदि रिश्वत लेना छोड़ दें, तो उनको देवता के समान सिर्फ मुसीबत में ही नहीं हर दिन पूजा जाएगा।

फरीदाबाद पुलिस ने की नई पहल,किशोरों की समस्यायों के लिए बनाएगी अलग शाखा

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओ.पी. सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से बाहरी दुनिया के साथ संपर्क ने यह खतरा कई गुना बढ़ा दिया है | उन्होंने कहा कि विंग का नाम टीन एज पुलिस (टीएपी) रखा गया है |

फरीदाबाद पुलिस तैयार करेगी मंच

टीएपी किशोरों को स्वस्थ और रचनात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगा | पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह स्कूलों के | हेडबॉय-हेडगर्ल और स्पोर्ट्स टीमों के कप्तानों से बातचीत करने के लिए एक मंच तैयार करेगा |

सोशल मीडिया के कारण किशोरों की ज़िदगी पटरी से उतरती जा रही है | टीएपी वेब-कॉन्फ्रेंस और आमने-सामने बातचीत के जरिये उनके साथ होने वाली समस्याओं को समझने और सुनने के लिए सत्रों की मेजबानी करेगा | टीएपी इस क्षेत्र में सक्रिय गैर-सरकारी संगठनों की मदद से अभिभावकों और उत्पीड़न के किशोरों के लिए एक हेल्पलाइन भी चलाएगी |

अमूमन रोजाना अख़बारों में किशोरों संग सोशल मीडिया पर हुए उत्पीड़न के बारे में पढ़ने को मिल जाता है, ताजा मामला बॉयज लॉकर रूम का है | टीएपी किशोरों के बीच लोकप्रिय इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मों पर भी निगरानी रखेगा। इसके माध्यम से यह किशोरों को संभावित उत्पीड़न के बारे में शिक्षित करने और उन्हें किसी भी खतरे से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करेगा |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago