हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा का पैटर्न बदला, इस प्रकार होगा नया पैटर्न

हरियाणा में सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आयी है | मनोहर सरकार ने ‘हरियाणा सिविल सर्विसेज रूल्स 2008′ में संशोधन किया है | अब इसे हरियाणा सिविल सर्विसेज अमेंडमेंट रूल्स 2020’ के नाम से जाना जाएगा | नए नियमों के मुताबिक राज्य सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम में 100-100 नंबर के दो पेपर होंगे। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे | दोनों की अवधि 2-2 घंटे होगी | प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक (0.25) काटा जाएगा |

हरियाणा में बहुत से युवा लोग सरकारी सेवा करना चाहते हैं | बचपन से ही वे अपना जीवन हरियाणा में सिविल सर्विस के एग्जाम को करने में लगा देते हैं | आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, नये नियमों के अनुसार, हरियाणा सिविल सर्विसेज के प्रीलिम्स एग्जाम के पहले पेपर में जनरल स्टडीज मौजूदा और अधिसूचित सिलेबस से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे |

हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा का पैटर्न बदला, इस प्रकार होगा नया पैटर्न

लगन से मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती वे अपनी दृढ इच्छा शक्ति से सबकुछ प्राप्त कर सकते हैं | सिविल परीक्षा में लगन के साथ जोश भी चाहिए होता है | दूसरे पेपर सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट में कॉम्प्रीहेंशन, इंटर पर्सनल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल, लॉजिकल रीजनिंग, एनालिटिकल एबिलिटी, डिसिजन मेकिंग, प्रोब्लम सोल्विंग, जनरल मेंटल एबिलिटी, बेसिक न्यूमेरेसी, ऑर्डर ऑफ मैग्नीट्यूड, डाटा इंटरप्रीटेशन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे |

परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को दूसरे पेपर में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे | प्रवक्ता ने कहा कि प्रीलिम्स का रिजल्ट केवल पेपर-1 में प्रदर्शन के आधार पर जारी किया जाएगा। यानी पेपर-2 केवल क्वालिफाइंग होगा।

कोरोना काल में परीक्षाएं तो रद्द हैं, लेकिन उम्मीद है विद्यार्थियों को कि नया सूरज फिरसे आएगा और अपनी रौशनी बिखेरेगा | हरियाणा हो या कोई अन्य राज्य सिविल परीक्षाओं का महत्व ही कुछ अलग होता है |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago