Categories: Special

गर्मियों से बचने के लिए Haryana के व्यक्ति ने मिट्टी के कुल्हड़ से किया यह काम, जानकर आप भी करने लगेंगे तारीफ़ 

भयंकर गर्मी से बचने के लिए हम अक्सर AC, कूलर और पंखे का सहारा लेते हैं, जिस वजह से हमारा बिजली का बिल भी काफ़ी ज़्यादा आता है और हमारा शरीर भी बीमारियों का घर बन जाता है। लेकिन हरियाणा के रहने वाले इस शख़्स ने गर्मियों से बचने के लिए एक ऐसा जुगाड़ तैयार किया है कि उससे न तो बिजली का बिल ज़्यादा आएगा और न ही शरीर बीमारियों का घर बनेगा। 

दरअसल हरियाणा के हिसार ज़िले के सेक्टर 14 के रहने वाले गोकुल गोयल ने गर्मियों से बचने के लिए अपनी घर की छत पर 7 हजार कुल्हड़ों का इस्तेमाल किया है। इन कुल्हड़ों से चिलचिलाती गर्मियों में भी उनका घर एक दम ठंडा-ठंडा कूल- कूल रहेगा, बिना बिजली के बिल के। बता दें कि गोकुल ने दिल्ली से आर्किटेक्ट की डिग्री हासिल की है और वह शुरू से ही लोगो के फ़ायदे के लिए कुछ अलग करना चाहते थे। जिसके बाद कोविड के दौरान उनके दिमाग़ में यह यूनिक आईडिया आया। 

अपने इस अनोखे आईडिया के बारे में और जानकारी देते हुए गोकुल गोयल ने बताया कि,”कुल्हड़ों के इस्तेमाल से छत बनवाने पर घर के अंदर कमरे के तापमान में 5 डिग्री का अंतर देखने को मिलेगा। इससे AC के इस्तेमाल में होने वाली बिजली की अच्छी- खासी बचत हो जाती है।कुल्हड़ से छत बनवाने पर 250 रुपए प्रति स्क्वायर फीट का खर्चा आता है। अगर आप या घर बना रहे हैं या फिर बने हुए घर में गर्मी से बचना चाहते हैं, तो इस उपाय को अपना सकते हैं। कुल्हड़ों से छत बनवाने पर आपको ग्राउंड फ्लोर की तरह टॉप फ्लोर भी फील होगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago