Categories: Faridabad

Faridabad से इन रूटो के लिए चली Roadways की अतिरिक्त बसें, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

जो लोग अलीगढ़, मथुरा और आगरा के हैं, और रेलों में सीट बुक होने की वजह से इस बार होली के लिए अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। तो यह खबर उनके लिए बड़े ही काम की है। क्योंकि हरियाणा रोडवेज ने होली के मौक़े पर अलीगढ़, मथुरा और आगरा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई हैं। बता दें कि सोमवार से इन बसों का संचालन शुरू हो गया है। इसी के साथ बता दें कि यात्रियों को सफर करते समय किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए उन्हें एक घंटे पहले एडवांस बुकिंग करनी होगी।

इस बात की और जानकारी देते हुए DI भगीरथ शर्मा ने बताया कि,”फ़िलहाल बल्लभगढ़ बस डिपो से मथुरा के लिए दिन में 8, आगरा के लिए 9 और अलीगढ़ के लिए दस बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन होली की वजह से तीनों रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। अब इन सभी रूटों पर 12 से 15 बसों का संचालन किया जाएगा। यह बस सुबह चार बजे से बल्लभगढ़ डिपो से चलेंगी।”

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर है, जिस वजह से यहाँ पर हजारों की संख्या में दूसरे राज्यों के लोग रहते है। ऐसे में यह लोग त्योहार के समय अपने घर जाते है, लेकिन परिवहन की उचित व्यवस्था ना होने की वजह से उन्ही काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब रोडवेज़ के इस फ़ैसले के बाद से वह आसानी से अपने घर जा सकते हैं, 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago