Categories: Religion

मन्नत पूरी होने के बाद Haryana के इस मंदिर में पिछले 300 सालों से श्रद्धालु चढ़ा रहे है पंखा, यह है इसके पीछे का कारण 

आपने अपने अब तक के जीवन में अपनी मन्नत पूरी होने के बाद मंदिर में फल, फूल और मिठाई चढ़ाई होंगी, लेकिन आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएँगे जहां पर श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने के बाद फल, फूल और मिठाई नहीं बल्कि पंखा चढ़ाते है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हरियाणा के झज्जर जिले के बाबा प्रसाद गिरी मंदिर की, यहाँ पर श्रद्धालु पिछले 300 सालों से अपनी मन्नत पूरी होने के बाद दुल्हेंडी के दिन पंखा चढ़ाते आ रहे हैं। इसके अलावा यहां पर छत पंखे, कूलर और AC भी चढ़ाए जाते है।

बता दें कि श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी मंदिर का इतिहास बहुत साल पुराना है। इस मंदिर का यहाँ के महंत बाबा प्रसाद गिरी महाराज जी के नाम पर रखा गया था। उस समय में बाबा प्रसाद गिरी महाराज की एक सेविका हुआ करती थी, जब उसके पति की मृत्यु हो गई तो बाबा प्रसाद गिरी महाराज ने अपने प्राण उसके शरीर में डालकर खुद यहां पर जीवित समाधि ले ली थी। बस तब से ही लोगों ने बाबा प्रसाद गिरी मंदिर की जीवित समाधि पर पंखे चढ़ाने शुरू कर दिए, क्योंकि उन्हें पंखे बहुत ही ज्यादा पसंद थे।

इस मंदिर के बारे में और जानकारी देते हुए एडवोकेट पंकज शर्मा ने बताया कि,”करीब 300 साल पहले इस मंदिर में बिमला नाम की एक सेविका रोजाना मंदिर में सेवाभाव के नजरिए से आती थी। उस महिला के पति फौज में थे, एक बार उनके पति फौज से छुट्टी आए हुए थे।इस दौरान पड़ोसियों ने उनके सामने उनकी पत्नी और बाबा प्रसाद गिरी महाराज के बारे में अनाप- शनाप बाते की, इस दौरान उनके पति की मौत हो जाती है, तो पड़ोसी ताना मारते हुए कहते हैं कि तुम्हारी वजह से ही तुम्हारे पति की मौत हुई है।”

इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”बिमला यह बात प्रसाद गिरी महाराज जी को बताती है, तो बाबा प्रसाद गिरी महाराज उनको अपने पति की शव यात्रा को मंदिर के आगे से लेकर जाने के लिए कहते है। उसके बाद, बिमला घर जाकर यह बात बताती है तो परिवार वाले उसकी बात को स्वीकार कर लेते है। जब परिवार वाले उसकी शव यात्रा को मंदिर के आगे से लेकर जाते है, तो बाबा प्रसाद गिरी महाराज उनके शव को नीचे रखवाकर उनके ऊपर जल के छिड़काव व अपने चिमटे से उसको जीवित कर देते है और अपने बचे हुए प्राण उसके अंदर डाल देते है। इस दौरान धरती फटती है और बाबा प्रसाद गिरी महाराज उसमें समा जाते है।”

“इतना ही नहीं बाबा प्रसाद गिरी महाराज मंदिर के अंदर जीवित समाधि ले लेते है। सोमवार के दिन बाबा प्रसाद गिरी महाराज ने जीवित समाधि ली थी और उसी दिन दुल्हेंडी का भी पर्व था। जिसके बाद से श्रद्धालु यहां पर सोमवार के दिन अपनी मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगने आते है और मन्नत पूरी होने के बाद यहां पर दुल्हेंडी के दिन पंखे चढ़ाते है। 

Tanu

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago