Categories: Faridabad

Faridabad के इस अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल बायोप्सी, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपना एक कदम आगे की ओर बढ़ाते हुए प्रशासन ने शहर की जनता को एक और नई सौग़ात दी है। दरअसल अब से पहली बार ESIC मेडिकल कॉलेज एव अस्पताल में गंभीर बीमारियों की अधिक सटीक और सुरक्षित जाँच करने के लिए डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी (डीआरएफ) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक का प्रयोग करके डॉक्टर कंप्यूटर स्क्रीन पर देखकर ही जांच के लिए सैंपल ले सकता है।

बता दें कि यह तकनीक किडनी, और कैंसर की बायोप्सी के लिए बहुत कागार साबित होगी। इसी के बता दें कि इस जाँच का प्रयोग कैंसर की संभावना होने पर, शरीर में दवाई के रिएक्शन करने पर, किडनी संक्रमण बढ़ने पर या घुटनों और कूल्हों के ऑपरेशन के दौरान किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें यहां पर रोज़ाना हजारों मरीज़ आते है जिनमें से 100 मरीज़ ऐसे होते हैं जिन्हें बायोप्सी की ज़रूरत होती है। लेकिन अब तक अस्पताल में यह सुविधा ना होने की वजह से मरीजों को इधर उधर भटकना पड़ता था, पर अब से उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

इस की और अधिक जानकारी देते हुए डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि,”बायोप्सी गंभीर जांचों की एक प्रक्रिया है। जैसे कैंसर की जांच या शरीर में संक्रमण की जांच आदि के लिए की जाती है। इसमें शरीर के किसी भी भाग का एक छोड़ा टुकड़ा लेकर माइक्रोस्कोप से विभिन्न रंगों के माध्यम से जांच की जाती है, जिससे कैंसर सहित अन्य बीमारियों की पुष्टि होती है। कुछ मामलों में देखा जाता है कि मरीज के किसी भाग में बड़ी गांठ निकल आती है। इस तरह के मामलों में छोटे ऑपरेशन से पूरी गांठ निकाल कर उसकी जांच की जाती है।” 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago