Categories: Others

Haryana की सोनी ने तोड़ा एशिया का रिकॉर्ड, यहाँ जानें आख़िर कौन है यह सोनी 

इन दिनों प्रदेश की सोनी एशिया का रिकॉर्ड तोड़कर पूरे में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह नाम सुनते ही आपके मन में भी यहीं सवाल आ रहा होगा आखिर ये सोनी कौन है और इसने किस काम में एशिया का रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल सोनी और कोई नहीं बल्कि एक गाय है, यह हरियाणा के करनाल में रहती है। इसने 24 घंटे में 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर एशिया में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

बता दें कि सोनी ने यह राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल में आयोजित होने वाले डेयरी मेले में हासिल की है। वैसे इस गाय ने लगातार दूसरी बार यह रिकॉर्ड तोड़ा है। इसी के साथ बता दें कि यह गाय करनाल के झिंझाड़ी गांव के किसान सुनील मेहला की हैं और यह गाय हॉल्स्टीन फ्रिसियन (HF) नस्ल की हैं।

इस बारे में और जानकारी देते हुए सुनील मेहला ने बताया कि,” 26 से 28 फरवरी तक करनाल स्थित NDRI में डेयरी मेला आयोजित हुआ था। इस दौरान उनकी गाय ने 87 किलो 740 ग्राम दूध देकर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2024 में कुरुक्षेत्र DFA मेले में उनकी ही डेयरी की गाय ने 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब उनकी दूसरी गाय सोनी ने तोड़ा।”

साथ ही उन्होंने बताया कि,”उनके दादा और पिता भी पशुपालन से जुड़े थे। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नौकरी के बजाय पशुपालन को ही अपनाया और 2014 में खुद की ब्रीडिंग शुरू की। 2017 में पहली बार प्रतियोगिताओं में भाग लेने का फैसला किया। इसी साल NDRI में आयोजित प्रतियोगिता में उनकी गाय ने 48 किलोग्राम दूध देकर दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के DFA मेले में भी अब तक उनकी गाय 6 बार भाग ले चुकी है, जिसमें 5 बार पहला स्थान और 1 बार दूसरा स्थान प्राप्त किया है।”

जानकारी के लिए बता दें कि सोनी के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्हें बेहतरीन चारा, खल और अन्य पोषक तत्व दिए जाते हैं, जिससे उसका स्वास्थ्य और दूध उत्पादन दोनों बेहतर रहे। 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago