Categories: Religion

Haryana का एक ऐसा मंदिर जो जाना जाता हैं छोटी काशी के नाम से, जल्दी से यहां देखें Location 

हरियाणा में आपकों दर्शन करने के लिए बहुत से तीर्थ स्थल  मिल जाएंगे। इन में कईं तीर्थ स्थल तो बहुत सालों पुराने है, जैसे हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित भगवान शिव का जोगीवाला मंदिर 300 साल पुराना है। इस मंदिर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता हैं। इस मंदिर की बहुत मान्यता है, लोग दूर दूर से इस मंदिर के दर्शन करनें आते हैं। 

महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में ही नहीं बल्कि मंदिर के आस पास भी भक्तों की भीड़ उमड़ जाती हैं भगवान शिव के दर्शन करने के लिए। इस मंदिर की और अधिक जानकरी देते हुए जोगीवाला मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज बताया कि,” भिवानी का यह जोगीवाला मंदिर करीब 300 साल पुराना है। बाबा मस्तनाथ के शिष्य बाबा मेहुनाथ ने इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना की थी।”

इसके साथ ही इस मंदिर के महंत ने बताया कि,” करीब 300 साल पहले भगवान शिव की मूर्ति को जींद ले जाने वाला एक गाड़ीवान रात्रि विश्राम के लिए जोगीवाला मंदिर में रुका था। जब सुबह के समय ठेले वाले आगे बढ़ने लगे तो उस गाड़ीवान की गाड़ी फंस गई। बहुत कोशिश करने के बाद भी वह मूर्ति को नहीं ले जा सका। ये सब देखने के बाद बाबा मेहूनाथ ने गाड़ीवान से प्रार्थना की कि वह इस मूर्ति को यहीं स्थापित कर दे।” 

उसी दिन से इस मंदिर में भगवान शिव की पूरी भक्ति और साधना से पूजा की जाती हैं। चरणामृत से भगवान शिव के आदि-अनन्त स्वरूप की पूजा की जाती हैं। बता दें कि इस चरणामृत को दूध, दही, घी, चीनी और शहद से बनाया जाता है। इस चरणामृत के अलावा इस मंदिर में भगवान शिव को बेलपत्र भी चढ़ाए जाते हैं। इस मन्दिर में जो भी भक्त सच्चे मन से कोई भी मनोकामना मांगता है उसकी मनोकामना ज़रूर पूरी होती हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago