Categories: Faridabad

पार्षद दीपक चौधरी की शिकायत लाई रंग, घटिया सामग्री से बने श्मशान घाट पर चला पीला पंजा

फरीदाबाद : नगर निगम फरीदाबाद हरियाणा प्रदेश का सबसे पुराना नगर निगम है । लेकिन घोटालों की बात करी जाए तो भी हरियाणा प्रदेश में नगर निगम फरीदाबाद के सबसे अधिक मामले हैं।

पिछले कुछ दिनों पहले भी नगर निगम मे ठेकेदारों द्वारा किए गए घोटाले मौजूदा पार्षदों ने ही खोल डाले बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्षद दीपक चौधरी ने तिगांव रोड श्मशान घाट में घटिया सामग्री से बनने वाले निर्माण निर्माण कार्य के बारे में निगम कमिश्नर को बताया इस मुद्दे को लेकर काम कई दिनों तक चर्चा चलती रही , निगम कमिश्नर द्वारा यह भी कहा गया कि जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

पार्षद दीपक चौधरी की शिकायत लाई रंग, घटिया सामग्री से बने श्मशान घाट पर चला पीला पंजा

पहचान फरीदाबाद की टीम ने भी पार्षद दीपक चौधरी से इस मुद्दे को लेकर बातचीत कि थी जिसमे उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे नगर निगम में घोटाला करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे ,जब तक पूरी तरह नगर निगम भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो जाता वो इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे ।

इस मामले की जांच पड़ताल के बाद 22 जुलाई को तिगांव रोड के नजदीक बने श्मशान घाट में नगर निगम का पीला पंजा चल गया। पार्षद दीपक चौधरी की शिकायत पर निगम कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए इस श्मशान घाट में घटिया सामग्री से बनने वाले निर्माण कार्य को निगम अधिकारियों द्वारा पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया ।

नगर निगम फरीदाबाद में आए दिन करोड़ों का घोटाले सामने आते जा रहे हैं लेकिन अब देखना यह है कि कब इन घोटालों पर सरकार रोक लगाने में समर्थ होगी।

हालांकि शहर की सड़कों के जरिए देखा जाए तो इस समय नगर निगम फरीदाबाद द्वारा किए गए सभी कार्यों की पोल खुल रही है । जगह जगह पानी से भरे गड्ढे इत्यादि दिखाई दे रहे हैं और कई कई घंटों तक पानी की निकासी ही नहीं हो पाती।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago