Categories: Others

अब से साल में 2 बार लगेगा Haryana का यह फेमस मेला, पर्यटन और कला-संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल का पहला बजट बड़ा ही शानदार पेश किया है, इस 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपए के बजट में सब के लिए कुछ ना कुछ ख़ास है। यहाँ तक कि हरियाणा के फेमस सूरजकुंड मेले के लिए भी। दरअसल अब से हरियाणा के सूरजकुंड मेले का साल में एक बार नहीं बल्कि दो बार आयोजन किया जाया करेगा। 

बता दें कि एक बार सूरजकुंड मेले का आयोजन फ़रवरी के महीने में किया जाएगा और दूसरी बार आयोजन दिवाली के समय किया जाएगा। इसी के साथ बता दें कि सूरजकुंड के इस दिवाली मेले का आयोजन सात से 10 दिन तक किया जाएगा। वैसे इस दिवाली मेले में केवल दिल्ली NCR और हरियाणा के कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 में भी हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से तीन से 10 नवंबर तक दीवाली मेले का आयोजन किया गया था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से साल 2024 में दीवाली मेला नहीं लग पाया था। पर अब फिर से CM की घोषणा के बाद साल में दो बार मेले का आयोजन किया जाएगा। 

इस बारे में और जानकारी देते हुए सूरजकुंड मेला के नोडल अधिकारी US भारद्वाज ने बताया कि,”उच्च अधिकारियों के जैसे आदेश आएंगे। उसके अनुरूप मेले की तैयारी की जाएगी। हमारी कोशिश रहेगी कि दिल्ली और हरियाणा के शिल्पियों को बेहतर मौका दें।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago