Categories: EducationFaridabad

एक साल में बनकर तैयार होगी Faridabad के इस कॉलेज की नई बिल्डिंग, PWD ने टेंडर प्रक्रिया की शुरू 

शहर के जो बच्चे सेक्टर 16 A के पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में पढ़ते है यह खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि आने वाले एक साल में उन्हें पढ़ने के लिए नई बिल्डिंग मिलने वाली है। 

दरअसल PWD ने पिछले दो साल से अधूरी पड़ी नई बिल्डिंग का काम पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही प्रक्रिया को पूरा करके मई के महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा। वैसे इस काम पर PWD 6 करोड़ 84 लाख रुपए खर्च करेगा। बता दें कि ये कॉलेज सेक्टर 16 का पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय कॉलेज हैं।

इस बात की और जानकारी देते हुए PWD के EXEN प्रकाश लाल ने बताया कि,”नेहरू कॉलेज की बिल्डिंग का रुका हुआ काम अब जल्द ही शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द ही प्रक्रिया को पूरा कर काम शुरू करा दिया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि 10 एकड़ की जमीन पर बने इस कॉलेज की बिल्डिंग 50 साल से अधिक पुरानी है। साल 2016 में PWD ने इन बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर दिया था। 

जिसके बाद से साल 2019 में यहां पर 7 हज़ार छात्रों की क्षमता वाली नई बिल्डिंग बनाई जा रही थी, लेकिन पैसे की कमी होने की वजह से पिछले दो सालों से यहां की नई बिल्डिंग का काम आधा अधूरा पड़ा है। बिल्डिंग का अभी बस 60 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago