Categories: Faridabad

Faridabad के इस सेक्टर का सामुदायिक केंद्र बनकर हुआ तैयार, जल्द ही जनता को मिलेगी सुविधा 

शहर के जो लोग सेक्टर 55-56 A में रहते है उनके लिए यह खबर बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि आने वाले समय में उनकी जेब का बोझ कम होने वाला है। दरअसल इन सेक्टरों का सामुदायिक केंद्र लगभग बनकर तैयार हो चुका है, अब बस इसमें फिनिशिंग और बिजली का कनेक्शन का काम चल रहा है। यह काम पूरा होते ही इसे जनता की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा। 

बता दें कि इस सामुदायिक केंद्र को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया है। इसको बनाने में HSVP ने पाँच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वैसे HSVP ने सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य साल 2023 में शुरू किया था और साल 2025 में पूरा कर लिया है। इसी के साथ बता दें कि लोग HSVP की वेबसाइट पर जाकर सामुदायिक केंद्र की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। 

जानकारी के लिए बता दें कि सेक्टर 55-56 A HSVP के नए सेक्टरों में शामिल हुए हैं। यहाँ पर कई परिवारों ने रहना शुरू कर दिया है। लेकिन उनके पास अपने छोटे फंक्शन करने के लिए कोई भी सामुदायिक केंद्र नहीं था। जिस वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ता था, इससे उनका समय भी बर्बाद होता था और उनकी जेब पर भी जोर पड़ता था। लेकिन अब इस सामुदायिक केंद्र के बनने के बाद से उनका समय और पैसा दोनों बच जाएगा। 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago