
आए दिन किसी फैमस डिजाइनर की डिज़ाइन की हुई ड्रेस, मकान, कार आदि अपनी कीमत की वज़ह से चर्चा में बने रहते है, जिस वज़ह से वह पूरे देश प्रदेश में फेमस भी हो जाते है। लेकिन आज हम जिस महंगी चीज़ की बात कर रहे है, वह किसी फैमस डिजाइनर की डिज़ाइन की हुई ड्रेस नहीं, बल्कि एक भैंस है। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा है एक भैंस, इसकी कीमत इतनी है कि आप एक कार भी खरीद सकते है।
दरअसल इस भैंस की कीमत एक लाख या दो लाख रुपए नहीं है बल्कि पूरे 5 लाख 11 हज़ार रुपए है। यानि की इस कीमत में आप एक कार आराम से खरीद सकते है। बता दें कि यह भैंस नारनौल के चिंडालिया गांव के रहने वाले विक्रम सिंह की है, अगर इस भैंस की ख़ासियत की बात करें तो यह एक दिन में 25 किलो दूध देती है।
यह मुर्रा नस्ल की भैंस पशुपालन विभाग की कई प्रतियोगिताओं में इनाम जीत चुकी है। बता दें कि इस भैंस को अब नोएडा के पशुपालक अनिल यादव ने ख़रीद लिया है और उनका यह इस भैंस का तीसरा ब्यांत है।
इस भैंस के मालिक विक्रम सिंह ने बाताया कि,”वह बहुत साधारण किसान है, उसने भैंस को दूध के लिए पाल रखा था। भैंस अच्छा दूध देती थी, इसलिए इसकी ज्यादा कीमत लग रही थी। आस पड़ोस के गावों में भी इसका नाम था। ऐसे में भैंस चोरी होने या बीमारी होने का डर लगा रहता था। वह भैंस को बेचना नहीं चाहता थै लेकिन चोरी के डर से उन्हें यह भैंस बेचनी पड़ी।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…