Categories: Others

6 महीने बाद Haryana के इस गांव की ज़मीन पर इंसान ने रखे पैर, यहाँ जाने आख़िर क्या है इसके पीछे की वजह 

हमे अपना काम करने के लिए रोज़ाना ज़मीन पर पैर रखना पड़ता है, क्योंकि हमारे सभी काम हमारी ज़मीन से जुड़े हुए हैं, बिना ज़मीन पर उतरे हम अपने काम कर ही नहीं सकते हैं। लेकिन क्या हो जब हम महीनों तक ज़मीन पर पैर ही ना रख पाए। दरअसल आज हम आपको हरियाणा के ठीक ऐसे ही एक गाँव के बारे में बताएँगे जहां पर पिछले 6 महीने से किसी भी ग्रामीण ने ज़मीन पर पैर नहीं रखे हैं। 

हम बात कर रहे हैं प्रदेश के नूंह ज़िले के गांव जैवंत की, यहाँ के लोगों ने पिछले छह महीने से ज़मीन पर पैर नहीं रखे है।बता दें कि पिछले साल इस गांव में अक्टूबर के महीने में तेज़ बारिश हुई थी। जिस वजह से यहाँ की 500 एकड़ जमीन पूरी तरह से जलमग्न हो गई थी, सैकड़ों घर पानी की चपेट में आ गए थे। ऐसे में यह गाँव एक टापू में तब्दील हो गया था। यहाँ के लोगों को हवा भरी ट्यूब से सफर करना पड़ता था। 

इसी के साथ बता दें कि प्रशासन ने गाँव वालो को इस आफ़त से बाहर निकालने के लिए बिजली की 22 खंभों की लाइन व ट्रांसफार्मर लगवाकर कई बिजली के मोटर और पंप सेट लगवाकर पानी निकालने का काम शुरू किया था। जिसके बाद से क़रीब 6 महीने बाद गाँव से यह पानी निकला है और गाँव के लोगों ने चैन की साँस लेते हुए ज़मीन पर पैर रखे हैं। 

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago