इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों में अलग अलग केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन HBSE की तरफ़ से जिले के 9 केंद्रों पर कुछ विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। क्योंकि इन केंद्रों पर बच्चे चीटिंग करते हुए पकड़े गए थे।
बता दें कि अब 10वीं की रद्द की गई परीक्षाएं 27 मार्च और 29 मार्च को आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं की टाइमिंग दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होगी। इसके अलावा 12वीं के उन विद्यार्थियों की भी परीक्षाएं इसी शेड्यूल में आयोजित कराई जाएंगी, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के कारण मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। वैसे इन परीक्षाओं में कुल 2044 विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसकी और जानकारी देते हुए हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार ने बताया है कि,”इस बारे में संबंधित विद्यालय मुखियाओं को ई- मेल व दूरभाष के माध्यम से भी सूचना भेज दी गई है। ऐसे में सभी सुनिश्चित करले कि उनकी परीक्षा है या नहीं, यदि आपके केंद्र पर भी परीक्षा रद्द हुई थी, तो इस बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा पुनः परीक्षा में हिस्सा लें।”
प्रदेश के कई गांव आज भी ऐसे हैं जहाँ पर नगर निगम का राज, नहीं…
प्रदेश के जो लोग रेल से अपनी यात्रा करते हैं यह खबर उनके लिए बड़ी…
ईट, लकड़ी, मिट्टी आदि से बने अनोखे घरों के बारे में तो आपने खूब सुना…
आज हमारे देश के नौजवान प्रगति में इतना आगे बढ़ रहें है कि, बाकी देशों…
भारत एक ऐसा देश है जहां एक साथ कई जाति धर्म के लोग रहते हैं।…
प्रदेश के जो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं यह खबर उनके लिए बड़ी ही खुशी…