फरीदाबाद जिला फरीदाबाद की ओर से कंटेनमेंट जोन की सूची जारी की गई है । जिसके मुताबिक जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 103 है ।
लेकिन जिला फरीदाबाद में कुछ इलाके ऐसे हैं जहां संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा । इन इलाकों की सूची में एनआईटी क्षेत्र भी है ।

एनआईटी में लगभग फरीदाबाद के आधे कंटेनमेंट जोन शामिल है एनआईटी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 53 हो चुकी है जहां जिला फरीदाबाद के सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन हैं ऐसे में शहर के पॉश इलाके भी संक्रमण से अछूते नहीं दिखे एनआईटी 1 2 3 4 और 5 कंटेनमेंट जोन 2 में शामिल किए गए हैं इसके अंदर एबीसी की sub-category भी बनाई गई है ।
शहर के पौश इलाकों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है । इसके अलावा आपको बताना चाहेंगे कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के इलाके में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का कार्यालय और घर दोनों ही सेक्टर 28 में है शुरुआती दौर में सेक्टर 28 कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया समय के साथ कोरोना पॉजिटिव बढ़ते रहे और उनके सेक्टर से भी लगातार मरीज सामने आते रहे । फिलहाल सेक्टर 28 में 6 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं ।
जिला फरीदाबाद में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है हालांकि रिकवरी रेट में काफी हद तक बेहतर है लेकिन फिर भी को रोना जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए सभी को जागरूक होना होगा ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…