Categories: Faridabad

पर्यावरण प्रेमियों के लिए Faridabad में इस जगह बना नया टूरिस्ट स्पॉट, जल्दी से यहाँ देखें Location 

शहर के जो लोग पर्यावरण प्रेमी है यह खबर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि अब उन्हें शहर में एक नया टूरिस्ट स्पॉट मिल गया है, जिसके बाद से उन्हें पर्यावरण को पास से देखने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल फरीदाबाद के सेक्टर 15 में 5 मिनी फॉरेस्ट यानी की “ईको वन” तैयार किए गए हैं। साथ ही शहर का पहला ईको म्यूजियम भी बनाया गया है। 

बता दें कि इस ईको वन में एंट्री बिल्कुल फ्री है। यहाँ पर लोगो को देखने के लिए, छोटा तालाब, पेड़ पोधों की स्पेशल नसल मिलेगी, साथ ही प्राकृतिक विज्ञान से संबंधित बारीक जानकारी भी मिलेगी। इसी के साथ बता दें कि अभी हाल ही में इन पांच ईको वन का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया है। और उनके उद्घाटन करने के बाद स्कूली बच्चों ने ईको वन का दौरा भी किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इन ईको वन को शहर के पर्यावरण एक्टिविस्ट्स समर्थ खन्ना ने कुछ लोगों के साथ मिलकर तैयार किया है। उनके इस काम में शहर के बड़े इंडस्ट्री के मालिकों और रेजिडेंट्स ने फाइनैंशल तौर पर मदद की है। 

इस ईको वन के बारे में और जानकारी देते हुए समर्थ खन्ना ने बताया कि,”ईको वन में एक जगह पर शहर का पहला ईको सेंटर म्यूजियम भी तैयार किया गया है। ईको वन और ईको सेंटर म्यूजियम की स्थापना, फरीदाबाद में पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रकृति से गहरे जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। ईको सेंटर म्यूज़ियम जैव विविधता, विकास और संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक व्यापक पहल का हिस्सा है। इस म्यूजियम में पौधों की नस्ल के बारे में चित्र के माध्यम से दर्शाया गया है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago