
कुछ भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों की वजह से पूरे समाज में उनकी ऐसी छवि बन गई है कि वह बिना पैसे के कुछ नहीं करते हैं। उनके लिए पैसा ही सब कुछ है। लेकिन Haryana के कैथल के एक पुलिस कर्मचारी ने इस बात को ग़लत साबित कर दिया है। दरअसल पुलिस कर्मचारी अरविंद ने अपनी शादी में दहेज़ प्रथा का बहिष्कार करते हुए केवल ₹1 और एक नारियल स्वीकार किया है।
बता दें कि उनके इस फैसले से सभी लोग हैरान हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वैसे अरविंद ने गाँव नैना की MSC पास अनु से शादी की है। इसी के साथ बता दें कि वह अपने गांव के शहीद भगत सिंह संगठन से जुड़े हुए हैं और लड़कियों को उच्च शिक्षा देने का समर्थन करते है। साथ ही दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या और नशे जैसी बुराइयों का वह कड़ा विरोध भी करते हैं।
दहेज़ ना लेने वाली बात पर अरविंद ने बताया कि,”उसका विवाह एक उच्च शिक्षित युवती से हो रहा है, जो उसके लिए सबसे बड़ा दहेज है।” वैसे उनकी इस बात से उनके पिता पूर्व सरपंच पालाराम भी सहमत है, कि उनके बेटे ने इतना अच्छा फैसला लिया है और एक बेहतर समाज बनने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…