Categories: OthersReligion

नवरात्रि में आस्था का केंद्र बना Haryana के इस जिले का प्राचीन मंदिर, रोजाना लाखो की संख्या में दर्शन करने आते है श्रद्धालु 

नवरात्रि के दिन चल रहे हैं, ऐसे में प्रदेश के हर मंदिर में 9 दिनों तक माता रानी के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहेगी। ताकि माता रानी उनके पूजा पाठ से प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामना पूरी करें। एक तरफ़ जहां प्रदेश के सभी मंदिरों में केवल नवरात्रि के दौरान ही भक्तों की भीड़ लगी रहती है, वहीं दूसरी ओर Haryana के अंबाला जिले में माता रानी का एक ऐसा मंदिर भी है जहां पर ना सिर्फ नवरात्रि में बल्कि आम दिनों में भी भक्तों की भीड़ लगी रहती है। 

दरअसल हम बात कर रहे हैं अंबाला के मां अंबा देवी के  प्राचीन मंदिर है, जहां पर पूजा अर्चना करने के लिए हमेशा भक्तों की भीड़ लगी रहती है। यहाँ पर माता रानी के दर्शन करने के लिए ना सिर्फ यहाँ के निवासी आते हैं बल्कि दूर दराज़ के भक्त भी आते हैं। दरअसल माता रानी का यह मंदिर बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध है, क्योंकि पौराणिक मान्यता के अनुसार देवी मां ने यहां पर भक्तों को पिंडी रूप में दर्शन दिए थे। बस तब से ही यहां पर मां अंबिका के पिंडी रूप की पूजा की जाती है। बता दें कि अंबाला का नाम भी माँ अंबा के नाम से जुड़ा हुआ है। 

इस मंदिर के पुजारी जतिन शर्मा ने बताया कि,”अंबाला शहर का अंबिका देवी से पुराना नाता है और शहर का नाम मां अंबा के नाम से ही पड़ा है। नवरात्रों के बाद भी मंदिर में दूर- दूर से श्रद्धालु आकर माथा टेकते हैं। नवरात्रि के पहले दिन यहां शाम के समय मां भगवती का फूल और ड्राई फूड से विशेष श्रृंगार किया जाता है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago