फरीदाबाद: हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने किसानों को प्रेरित करने के लिए उनके सामने एक नया प्रोजेक्ट रखा है।
इस प्रोजेक्ट का नाम मशरूम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। इस नए प्रोजेक्ट मशरूम प्रोजेक्ट लगाने वाले किसानों को हरियाणा सरकार सस्ती दरों पर बिजली की सुविधा प्रदान करेगी।

इसके बाद कृषि मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वह किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करें। इसलिए हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है।
आइए जानते हैं मशरुम प्रोजेक्ट के बारे में।
नवीन तकनीकों द्वारा बागवानी को दिया जाएगा बढ़ावा
इसके साथ-साथ कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रत्येक जिले में बागवानी उत्कृष्टïता केंद्र खोलने की योजना तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन बागवानी उत्कृष्टाता केंद्रों में किसानों को बागवानी के नवीन तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पलवल जिले में अभी बागवानी लगभग साढ़े पांच सौ हेक्टेयर में की जा रही है। लेकिन आने वाले समय में कृषि विभाग बागवानी के क्षेत्र को 5 हजार हेक्टेयर तक चलाने के लिए कई प्रोजेक्ट की शुरुआत करेगा।
बागवानी के साथ-साथ युवाओं को पशुपालन और मत्स्य पालन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादो की बजाय जैविक खेती के इस्तेमाल पर जोर दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर दूसरे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने का सुझाव दिया।
Written by- Vikas Singh
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…