कोरोना काल के दौरान हिंदू धर्म के कई त्योहारों को मनाने का तरीका ही बदल गया लेकिन सभी त्योहारों को फिर भी धूमधाम से ही मनाया जा रहा है लोगों की सूझबूझ कोरोना वायरस को उनकी खुशियों पर हावी नहीं होने दे रही।
सावन के मौसम में जब हर तरफ हरियाली ही हरियाली होती है यानी कि धरती जब हरी चादर ओढ़ लेती है तब हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 23 जुलाई 2020 को पड़ रही है। इसमें सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखती हैं। हाथों में मेहंदी, नई चूड़ियां और पैरों में आलता लगाती हैं। इसके अलावा नए वस्त्र पहनकर देवी पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।

जिला फरीदाबाद की बात करें तो हर साल शहर की महिलाएं धूमधाम से इस त्योहार को मनाती हैं लेकिन इस साल कोरोना वायरस की वजह से कई जगहों पर यह त्यौहार घरों में सीमित रह कर ही बन गया ।
लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि फरीदाबाद की जिम्मेदार महिलाओं ने इस वायरस को उनकी खुशियों पर हावी नहीं होने दिया और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस त्यौहार का आनंद लिया गया।
फरीदाबाद की इन महिलाओं ने झूला झूल कर नए वस्त्र पहन कर पूजा पाठ कर इस त्यौहार को मनाया और इन सभी क्रियाओं में मास्क पहनकर अपनी सुरक्षा का खयाल रखा ।
यदि इसी प्रकार शहर का हर एक व्यक्ति इस वायरस को लेकर जागरूक होगा और सुरक्षा के सभी इंतजाम बनाएगा तो यह वायरस आपकी खुशियों पर भी हावी नहीं हो पाएगा ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…