
फरीदाबाद में कई जगह पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण पर पीला पंजा चला करके वहां से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रहे अवैध पार्किंग पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है।
जानकारी के लिए बता दें की दिल्ली- मथुरा नेशनल हाईवे पर कई शोरूम, बैंक्विट हॉल, होटल तथा स्कूल इत्यादि ग्रीन बेल्ट पर अवैध पार्किंग कर रहे हैं। इन जगहों पर आने वाले लोग एक के बाद एक अपना वाहन खड़े करते चले जाते हैं, जिससे राहगीरों व वहां से गुजर रहे वाहनों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लंबा जाम लग जाता है।
सुबह व शाम के समय जब लोग अपने घर से कार्य स्थल पर तथा कार्य स्थल से अपने घर की ओर जाते हैं तब बीच में उनको इन अवैध पार्किंग के कारण काफी समस्या होती है।
बता दे इस समस्या से ग्रस्त लोगों ने जिला पुलिस आयुक्त सत्येंद्र गुप्ता को अवगत कराया परंतु उसके बाद भी कोई भी कार्यवाही देखने को नहीं मिली है। नतीजन लोगों को अब भी ऐसे ही मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…