
फरीदाबाद में बरसात के समय जलभराव की समस्या चरम पर होती है। वहीं बिना बरसात के भी कई क्षेत्रों में खुले सीवर व नालों के कारण जलभराव की समस्या देखने को मिलती है, परंतु अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से इसमें सुधार कार्य किया जा रहा है।
बता दें ग्रेटर फरीदाबाद में जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए जिले के सेक्टरों में तीन बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है तथा बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए 14 माह का लक्ष्य रखा गया है।
इस बूस्टिंग स्टेशन में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरण आधुनिक तकनीक से बनाए जाएंगे। इससे न केवल जल भराव कम होगा बल्कि जल पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा। फरीदाबाद के सेक्टर 76, 77 और 78 में काफी समय से जल भराव की समस्या हो रही थी तथा बरसात के समय पानी इतना भर जाता था कि लोग आ जा नहीं सकते थे। परंतु अब एचएसवीपी ने तीन बूस्टिंग स्टेशन बनाने का टेंडर जारी कर दिया है और बूस्टिंग स्टेशन बनने के बाद सेक्टर वासियों को काफी राहत मिलेगी ।
दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…