
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ सोहना रेलवे फ्लाईओवर को फोरलेन बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आधारशिला रख दी है। इस परियोजना की घोषणा 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी। परंतु बीच में कुछ रूकावटों के चलते यह कार्य नहीं बढ़ सका।
बता दें इस परियोजना के लिए 71 करोड़ रुपए की लागत निश्चित की गई है और लगभग 15 दिनों में फ्लाईओवर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दे यह फ्लाईओवर टू लेन होने के कारण काफी ट्रैफिक हो जाता है जिससे लोग काफी परेशान रहते है। इससे पहले लोग सरकार से गुहार लगा रहे थे कि इसे फोरलेन किया जाए।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2018 में फोरलेन फ्लाईओवर बनाने का कार्य शुरू किया, परंतु फोरलेन के लिए पर्याप्त भूमि नहीं थी जिसके बाद से सरकार ने निजी भू स्वामियों से भूमि खरीद कर फ्लाईओवर के लिए जगह बनाई।
यह फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक के ऊपर से जाना था जिसकी वजह से रेल मंत्रालय से मंजूरी लेनी थी, परंतु मंजूरी मिलने में रेल मंत्रालय की ओर से काफी समय लगा जिसके कारण यह पुल काफी समय तक चर्चा से भी दूर रहा।
अब रेलवे प्रशासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा इसकी आधारशिला भी रख दी गई है अब लगभग 15 दिन बाद से कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…