Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में किसानों ने औद्योगिक शहर बनने से पहले ही कर दिया धाराशाई, किया जमकर विरोध



फरीदाबाद में रविवार को एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें शामिल लोगों ने प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण योजना जारी करने पर उसके खिलाफ विरोध जताया।



जानकारी के लिए बता दे की प्रशासन ने भूमि के अधिग्रहण की योजना का एक विज्ञापन जारी किया था जिसमें करीब 9000 एकड़ भूमि को लेने की बात कही गई थी । इसके बाद से तमाम किसान व गांव के कई लोग इस फैसले का विरोध करने लगे।



लोगों का कहना था कि किसी भी हालत में वह अपनी जमीन को नहीं देंगे। चाहे सरकार कुछ भी मूल्य तय कर दे। बता दे पंचायत की अध्यक्षता सरपंच संजू ने की थी । इस पंचायत में बड़ी संख्या में किसान व गांव के कई लोग शामिल हुए।



बता दे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम विकास परियोजनाएं शुरू करने वाले हैं जिसमें औद्योगिक शहर को बसाया जाएगा।



प्रशासन ने किसानों को ही भूमि पोर्टल पर आवेदन करने को कहा जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 रखी गई । परंतु ग्रेटर फरीदाबाद के 18 गांव के लोगों ने इस नीति के आने से तुरंत बाद ही इसका विरोध करना शुरू कर दिया ।



बता दें किसानों, भूमि के सर्किल रेट से बाजार दर के अनुसार 4.50 करोड रुपए प्रति एकड़ करने की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन किसानों की मांग को पूरा करके यहां औद्योगिक शहर बसाने में कामयाब हो पाएगी।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago