खेल मंत्री संदीप सिंह पहुंचे खेल परिसर सेक्टर 12 , खिलाड़ियों की समस्याओं का होगा जल्द समाधान

हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्य मंत्री संदीप सिंह ने वीरवार को शाम 6:00 बजे सेक्टर 12 स्थित खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी खेल मैदान चेक किए तथा सभी व्यवस्थाओं को चेक किया। खेल राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना।

खेल मंत्री संदीप सिंह पहुंचे खेल परिसर सेक्टर 12 , खिलाड़ियों की समस्याओं का होगा जल्द समाधान

उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। खेल स्टेडियम में कबड्डी के खिलाड़ियों की वॉश रूम बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला एवं पुरुषों के अलग-अलग वॉश रूम बनाए जाएंगे तथा कबड्डी के मैदान तक रास्ते का भी निर्माण करवाया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने अन्य सभी मैदानों को चेक किया तथा खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण से बचने के लिएसोशल डिस्टेंसिंग की हिदायतों की जरूर अनुपालना करें। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से खेल अभ्यास व खेलों के संबंध में गाइडलाइन जारी की हुई है।

सभी कोच व खिलाड़ी इन गाइडलाइन के अनुसार खेल अभ्यास करें तथा कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग डिस्टेंसिंग, हाथों को सैनिटाइज कर

ना जैसी हिदायतों की अनुपालन जरूर करें। खेल मंत्री ने पाया कि सभी खेल मैदानों के पास सैनिटाइजर रखे हुए थे तथा बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायतों की भी अनुपालना कर रहे थे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अधिकारी व कोच भी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago