Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद के इन 17 सरकारी स्कूलों में होने वाला है बड़ा बदलाव, विधायक संग हुई प्रधानाचार्यों की बैठक

फरीदाबाद में अब सरकारी स्कूलों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान। दरअसल बड़खल विधानसभा में सभी सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्यों के साथ विधायक धनेश अदलखा ने एक विशेष बैठक की जिसमें यह चर्चा हुई कि स्कूलों की क्या स्थिति है और किन चीजों की जरूरत है।

वहीं स्कूलों के प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूलों को मरम्मत करने की सख्त जरूरत है। कहीं छत से पानी टपकता है तो कहीं दीवारों में दरारें देखने को मिल रही हैं।

बता दे यह बैठक NIT में गोल्फ क्लब में आयोजित की गई। जिसमें करीब 17 स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। इसके अलावा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल तथा खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कमल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य के द्वारा स्कूलों की हालत बताए जाने के बाद विधायक ने सभी प्रधानाचार्यों को एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा, इसके बाद अगली बैठक में वह रिपोर्ट पेश की जाएगी। जिसके अनुसार बजट के लिए आगे रिपोर्ट को भेजा जाएगा।

विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि शिक्षा संस्थान हमारे समाज की रीड होती है और छात्रों की सुरक्षा व स्वच्छ वातावरण देना प्रशासन की सबसे पहले जिम्मेदारी है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago