
फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ जाने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। परंतु अब जल स्तर कम हो जाने के बाद से लोग घरों की ओर रुख कर रहे हैं।
यमुना का जल स्तर कम हो गया है लेकिन लोगों की मुसीबतें बढ़ चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव बसंतपुर तथा इसके आसपास के क्षेत्र में लोग घर की ओर वापस लौट चुके हैं परंतु यहां के किसानों तथा ग्रामीणों की और भी ज्यादा मुसीबतें बढ़ गई हैं।
दरअसल खेतों में फसल खराब हो चुकी है तथा घरों में घुसा पानी घर के सामान को खराब कर चुका है, वही लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि यदि प्रशासन की ओर से मुआवजा दे दिया जाए तो ग्रामीण तथा किसानों की मदद हो सकेगी वही यदि मुआवजा ना मिला तो रोजी-रोटी पर संकट आ खड़ा होगा।
किसानों तथा ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर के बढ़ जाने से खेतों व घरों में घुसा पानी फसलों को खराब कर चुका है, तथा अनाज को भी सड़ा चुका है। वही पशुओं के लिए रखा चारा भी खराब हो चुका हैं जिससे सभी किसान प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं । वहीं प्रशासन से सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…