Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की कैसे होगी पालना? खतरनाक कुत्तों के लिए तैयार नहीं है शेल्टर

फरीदाबाद में लावारिस कुत्तों पर काफी समय से निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है और लगभग डेढ़ साल में करीब 3200 लावारिस कुत्तों की नसबंदी की गई है।

बताते चलें की हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लावारिस कुत्तों को लेकर निर्देश सामने आए हैं।  जिसमें लावारिस कुत्तों की नसबंदी तथा उन्हें एंटी रेबीज टीकाकरण लगाना अनिवार्य कर दिया है । वही खतरनाक कुत्तों को खुले में न रखने की सलाह दी है तथा उनके लिए शेल्टर बनाकर उसमें रखने का निर्देश दिया है।

बता दे की रात्रि के समय यह कुत्ते बेहद आक्रामक हो जाते हैं और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाते हैं।  इसके अलावा बच्चों पर भी यह आक्रामक नजर आते हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश था कि शेल्टर में इन कुत्तों को रख दिया जाए । परंतु फरीदाबाद नगर निगम के पास पर्याप्त शेल्टर नहीं है जहां कुत्तों को रखा जा सके।

कुत्तों के लिए जो केंद्र बनाया गया था वह किसी भी जीव को रखने लायक नहीं है उसमें सफाई का अभाव है तथा मलवा भरा हुआ है। यदि कुत्तों को शेल्टर में रखना है तो निगम को सबसे पहले शेल्टर को साफ सुथरा करना पड़ेगा जिसमें वक्त लग सकता है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago