Categories: GovernmentSpecial

हरियाणा के इस जिले में बनेगा रिंग रोड व फोरलेन हाइवे, चहुमुखी विकास की शुरुआत

हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले में एक बहुत बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है जिसमें कुरुक्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इस मास्टर प्लान के अंतर्गत शहर में कई जगहों पर पार्किंग स्थल बनाया जाएगा तथा इसके साथ ही रिंग रोड बाईपास बनाया जाएगा।

इसके अलावा यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा के रास्ते को भी फोरलेन बनाया जाएगा। दरअसल कुरुक्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे सेक्टर 3 बाईपास से लेकर 100 फीट रोड ब्रह्म सरोवर तक एक बड़ा जाम देखने को मिलता है।

वही इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिए सेक्टर 10 में नए पार्किंग स्थल बनाने की तैयारी की जा रही है। इस जाम की स्थिति को थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान उजागर किया था

इसके साथ ही इन्होंने सेक्टर 10 में बन रहे पार्किंग स्थल के लिए भी आपत्ति जताई तथा ब्रह्म सरोवर के पास बनाए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि ब्रह्म सरोवर के पास वहीं अनाज मंडी है जहां पर लगभग 2 हजार बसें तथा 4 से 5 हजार छोटे वाहन खड़े हो सकते हैं।

इन्होंने बताया कि शहर में जाम को हटाने के लिए बाईपास या फिर रिंग रोड शहर में बनाया जाना चाहिए। जानकारी के लिए बता दे की रिंग रोड तथा बायपास रोड के लिए मंजूरी दे दी गई है तथा जल्दी ही यमुनानगर-कुरुक्षेत्र-लाडवा-पिहोवा  मार्ग को फोर लेन बनाया जाएगा।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago