
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार की नीति के बारे में बताया जो की हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक सरकारी कॉलेज स्थापित करने वाली नीति है। मुख्यमंत्री ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बेटियों की शिक्षा के लिए पहले ही एक रोड मैप तैयार कर लिया था और उसी के जरिए हर 20 किलोमीटर की परिधि में महाविद्यालय की स्थापना सुनिश्चित की गई।
इसी के चलते पलवल जिले के जनौली गांव के आसपास 7 सरकारी कॉलेज चलाए जा रहे हैं। जनौली से 6 किलोमीटर दूर पलवल में राजकीय महाविद्यालय है जिसमें करीब 560 छात्र और 733 छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।
विधानसभा में चल रहे इस सत्र में विधायक रघुवीर तेवतिया के सवाल उठाने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा जवाब दिया जा रहा था, जिसमें उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में अभी तक बनाए गए जितने भी महाविद्यालय हैं सभी को गिना दिया।
इसके अलावा जितने भी विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं उनकी भी संख्या बताई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मंडकोला में पढ़ रही छात्राओं का भी जिक्र किया तथा पृथला विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जनौली गांव में वर्ष 2015 से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भी चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक दूरदर्शी दृष्टिकोण तैयार किया जिसमें राज्य की बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए काम किया।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…