Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में इस जगह दुकानदारों ने किया अतिक्रमण, जल्दी चलेगा बुल्डोजर?

फरीदाबाद में कई जगहों पर अतिक्रमण लगा हुआ है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कई जगहों पर भारी जाम देखने को भी मिलता है।

इन्हीं अतिक्रमण में से एक जगह कुछ ज्यादा ही अतिक्रमण देखने को मिल रहा है जहां पर नगर निगम की अभी तक नजर नहीं पड़ी है। बता दें बाटा फ्लाई ओवर के नीचे तथा टूल मार्केट जहां वाहन रिपेयरिंग किए जाते हैं इन दुकानदारों ने भी अतिक्रमण किया हुआ है।

सड़कों तक इनकी गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या होती है। एक तरफ नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण भी दिखाई दे रहा है परंतु उन पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां इन दुकानदारों द्वारा अपने सामानों तथा वाहनों को सड़क के कुछ हिस्से पर रख दिया जाता है जिससे राहगीरों को समस्या होती है तथा जाम की स्थिति पैदा होती है ।

इस जाम में न केवल राहगीर बल्कि या स्थानीय निवासी भी अपने दफ्तर या बच्चे स्कूल के लिए निकलते हैं तो उनको यहां पर काफी समय लग जाता है और जाम में फंसे रहते हैं।

यदि प्रशासन चाहे तो इस अतिक्रमण को यहां से हटा सकता है परंतु प्रशासन की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। लोगों द्वारा भी कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई है परंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago