Categories: Crime

फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर एक्शन के मूड में आज एक और हत्या और चोरी का आरोपी दबोचा गया

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर श्री ऑफिस सिंह के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव को हत्या लूट स्नैचिंग चोरी की वारदात करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

श्रीमती यादव ने आज क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू पुत्र कर्मवीर निवासी गांव इस्लामाबाद पलवल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को सूचना के आधार पर दिनांक 23 जुलाई को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया है।

फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर एक्शन के मूड में आज एक और हत्या और चोरी का आरोपी दबोचा गया

आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जो पहले भी कई बार चोरी लूट मारपीट स्नैचिंग के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी जिस अवैध हथियार के संबंध में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने गिरफ्तार किया है। यह हथियार आरोपी लूटपाट करने के इरादे से 15 दिन पहले यूपी के मथुरा जिला से खरीद कर लाया था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 7 में मामला दर्ज किया गया है।

श्रीमती धारणा यादव ने आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कैंप थाना पलवल, सिटी थाना पलवल, सराय ख्वाजा थाना फरीदाबाद में लूट चोरी स्नैचिंग मारपीट की धाराओं सहित कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पूछताछ के दौरान आरोपी सोनू ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जिला पलवल में दो व्यक्तियों की हत्या की है।

जिस संबंध में थाना पलवल पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने आरोपी से 1 देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।,,, आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।पुलिस प्रवक्ता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago