Categories: FaridabadPublic Issue

फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना होंगे बंद, निगम ने निकाला बड़ा समाधान

फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा एक नया कदम उठाया गया है। दरअसल फरीदाबाद नगर निगम ने सड़कों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव पेंट का इस्तेमाल किया है जिससे की रात्रि के समय तथा बरसात के समय भी ज़ेबरा क्रॉसिंग व अन्य सड़क किनारे बनी लाइन स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें ।

इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना को रोकने से है। इस रेट्रो रिफ्लेक्टिव पेंट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह रात्रि के समय वाहनों द्वारा आ रहे प्रकाश को परावर्तित कर देता है । जिससे कि यह पेंट स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है ।

इन रेट्रो रिफ्लेक्टिव पेंट को कई खास जगह पर लगाया जाएगा। जहां पर रात के समय या फिर कम रोशनी वाले स्थान पर लगाया जाएगा। रेट्रो रिफ्लेक्टिव पेंट लगाने का कार्य नगर निगम ने 50 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

फरीदाबाद में सड़क हादसे काफी बड़ी संख्या में आए दिन होते रहते हैं इसमें सबसे ज्यादा दुर्घटना रात्रि के समय होते हैं जहां पर लाइट की कमी होती है। इसके अलावा सड़कों पर बने ज़ेबरा क्रॉसिंग के निशान काफी पुराने हो चुके हैं जिससे वह मिटने लगे हैं। यदि इन मिटे हुए निशानों को फिर से बहाल कर दिया जाए और रेट्रो रिफ्लेक्टिंग पेंट की सहायता से फिर से जेबर क्रॉसिंग बना दिया जाए तथा अन्य सुरक्षा के लिहाज से पेंट का इस्तेमाल किया जाए तो यह दुर्घटना को रोकने में कामयाब सिद्ध होगा। इस तरह के परियोजनाओं का लोग खुला करके स्वागत कर रहे हैं तथा प्रशासन को जल्द से जल्द यह कार्य करने के लिए बोल भी रहे हैं।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago