फरीदाबाद में कोरोना टेस्ट किट हो रही हैं खत्म, प्रशासन बैठा चुप

फरीदाबाद में कोरोना टेस्ट किट हो रही हैं खत्म : कोरोना वायरस महामारी से बचने के लोग बहुत से उपयोग कर रहे हैं | लेकिन फरीदाबाद प्रशासन को जनता की चिंता नहीं है | कोरोना की जांच में इस्तेमाल होने वाली टेस्ट किट रैपिड एंटीजन किट की जिले में कमी हो गयी है | टेस्ट किट की मदद से ही स्वास्थ्यकर्मी जनता का कोरोना टेस्ट करते हैं, लेकिन किट की कमी के कारण सैंपलिंग का काम प्रभावित हो रहा है |

गत दिनों फरीदाबाद समेत गुरुग्राम के बहुत से स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट नहीं हो सके| जिन केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट नहीं हो सके वहां आरटीपीसीआर किट सैंपल लिए गए हैं, जो कि खतरे की निशानी है |

फरीदाबाद में कोरोना टेस्ट किट हो रही हैं खत्म, प्रशासन बैठा चुप

रैपिड एंटीजन किट से मात्र आधे घंटे में परिणाम आ जाते हैं, जो लोग यह टेस्ट करवाते हैं वे स्वास्थ्य केंद्र पर आधा घंटा इंतज़ार करके अपना परिणाम देख सकते हैं, यदि कोई कोरोना पॉजिटिव हो वे अपने आप को दूसरों के संपर्क में आने से बचा सकता है मात्र आधे घंटे में | लेकिन आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपल के परिणाम 3 से 4 दिन में आते हैं |

फरीदाबाद प्रशासन की लापरवाही जिले को कोरोना के खतरे में डाल रही है प्रयाप्त रैपिड एंटीजन किट न देकर | जिनका सैंपल आरटीपीसीआर किट से लिया जाता है वे 3 से 4 दिन बेखबर होते हैं कि उन्हें कोरोना है या नहीं | इतने दिनों में वह न जाने कितनो को संक्रमित कर सकता है |

फरीदाबाद में अब तक लगभग 5 हजार कोरोना केस आ चुके हैं | हरियाणा का हाल देखें तो यह आकड़ा 30 हजार के करीब पहुँच चुका है | महामारी को हराने के लिए हर देश में तेजी से काम हो रहा है | हर कोने को अब बस यही सुन ने का इंतज़ार है कि विश्व में कोरोना को हराने का इलाज मिल गया है |

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago