
कोरोना संकट के बीच फ्रंट वारियर्स के तौर पर डटे महिला पुलिसकर्मियों को डी एस पी हैड क्वार्टर सुनील कादियान और महिला थानाध्यक्ष अंजु देवी की गरिमामयी उपस्थिति में पलवल महिला पुलिस थाना में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज की तरफ से आभार व्यक्त किया गया।
पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल ने सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां पूरा देश लॉक डाउन है। लॉकडाउन ड्यूटी में पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात तैयार खड़ा है। पुलिसकर्मी जहां नियमित गश्त कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने का संदेश दे रहे हैं। उनकी आवश्यक आपूर्ति को भी सुनिश्चित कर रहे हैं।
क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी पुलिसकर्मी अपने परिवारों से दूर आपदा की विषम परिस्थिति मे भी अपनी पूरी निष्ठा से डटे हुए है। क्लब की तरफ से सभी महिला पुलिसकर्मियों को सैनेटरी नेपकिन, फेश मास्क, दस्ताने और साबुन वितरित किये गये।ये ही कोरोना की लड़ाई के असली योद्धा हैं।कार्यक्रम में उपस्थित डी एस पी हैड क्वार्टर सुनील कादियान ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह कार्यक्रमों से पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ता हैं। पुलिस आज जनसेवा से इतिहास रच रही है। हमे अपने अधिकारियों और जवानों पर गर्व है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिस आपके साथ हैं अतः सभी लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घरों में ही रहे और सुरक्षित रहे।
अन्त में महिला थानाध्यक्ष अंजु देवी ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी लॉक डाउन का पालन करा रहे हैं । आगे भी इसी ईमानदारी और मुस्तेदी से अपने कर्तव्य का पालन करते रहेंगे। इस अवसर पर क्लब के सदस्य और योगाचार्य यशपाल गोयल के अलावा अनेक महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…